राजस्थान का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सद्दाम बिहारी गिरफ्तार
सवाईमाधोपुर जिले में निकाय चुनावों के बीच अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान कुंडेरा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सद्दाम उर्फ बिहारी निवासी दोबड़ा हाल रेलवे कॉलोनी को गिरफ्तार किया। आरोपी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था।
बता दें कि लंबे समय से फरार चल रहे इस अपराधी को पुलिस ने लालसोट, दौसा इलाके से गोपनीय निगरानी और विशेष कार्य योजना के तहत दबोचा।

No comments