पंजाब के 3 लाख सरकारी कर्मचारियों का महाबंद आज
पंजाब में महंगाई भत्ते की मांग को लेकर लगभग 3 लाख सरकारी कर्मचारी आज गुरूवार को आज सामूहिक अवकाश पर रहते हुए 'महाबंदÓ का हिस्सा बनेंगे। हालांकि कर्मचारियों की एक दिवसीय सामूहिक हड़ताल का आम जनजीवन पर कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन किसी भी सरकारी कार्यालय में कोई कामकाज नहीं होगा।
पंजाब सिविल सचिवालय स्टाफ एसोसिएशन और सांझा मुलाजिम मंच पंजाब के अध्यक्ष सुखचैन सिंह खैहरा ने कहा कि महा बंद के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तैनात सरकारी वाहनों के ड्राइवर भी शामिल रहेंगे। ऐसे में अधिकारियों को या तो स्वयं वाहन चलाने पड़ेंगे या फिर निजी चालकों की सेवाएं लेनी पड़ेंगी।

No comments