धूमधाम से मने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी इसलिए अमित शाह ने रद्द किया अपना कार्यक्रम
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 4 सितंबर को गांधीनगर के टाउन हॉल में होने वाला अपना निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिया है. बताया गया है कि उन्हें जानकारी मिली थी कि उसी स्थान पर इस्कॉन की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का बड़ा आयोजन पहले से तय है. कार्यक्रम रद्द करने के शाह के फैसले की जानकारी इस्कॉन गुजरात की ओर से जारी एक पत्र के जरिए सामने आई है. इस्कॉन गुजरात के कम्युनिकेशन डायरेक्टर हरेश गोविंद दास ने गृह मंत्री को पत्र लिखकर उनके फैसले के लिए आभार जताया.

No comments