डिजिटल गिरदावरी पर भजनलाल सरकार का यू-टर्न, आज से पटवारी करेंगे सर्वे
पटवारियों के 23 दिन के गिरदावरी कार्य बहिष्कार के बाद सरकार बैकफुट पर आ गई है। डिजिटल क्रॉप सर्वे के तहत ऑनलाइन गिरदावरी को लेकर जारी पुराने आदेश को राजस्व विभाग ने वापस ले लिया है। अब नई एसओपी के साथ गिरदावरी की व्यवस्था बदलेगी और आज बुधवार से पटवारी फिर खेतों में फसल का हिसाब दर्ज करने उतरेंगे। राजस्थान में डिजिटल क्रॉप सर्वे के तहत मोबाइल ऐप के जरिए ऑनलाइन गिरदावरी कार्य को सुचारू और पारदर्शी बनाने के लिए राज्य सरकार जल्द ही नई स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर जारी करने जा रही है।

No comments