पीएम सूर्य घर योजना में होगा बड़ा बदलाव, अब सिर्फ सोलर पैनल लगाने पर नहीं मिलेगी सब्सिडी
सरकार पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अगले स्टेप में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है. अब फोकस सिर्फ घरों की छत पर सोलर पैनल लगाने की संख्या बढ़ाने पर नहीं, बल्कि उनसे वास्तव में कितनी बिजली बन रही है और सिस्टम कितने समय तक ठीक से काम कर रहा है, इस पर हो सकता है. यानी आगे सरकारी मदद को सोलर सिस्टम के परफॉर्मेंस और बिजली ग्रिड को मिलने वाले फायदे से जोडऩे की तैयारी है.
अभी योजना में घरों की छत पर सोलर सिस्टम लगाने के लिए मिलने वाली आर्थिक मदद मुख्य रूप से उसकी कैपेसिटी से जुड़ी है

No comments