Breaking News

चाइनीज मांझे से बाइक सवार युवक घायल

करौली-मंडरायल मार्ग पर रणगमा तालाब के पास चाइनीज मांझे से एक बाइक सवार युवक की गर्दन कट गई। युवक मंडरायल से कैलादेवी जा रहा था। गंभीर रूप से घायल युवक को करौली अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घायल युवक की पहचान खिरकन मंडरायल निवासी कमल किशोर शर्मा के रूप में हुई है। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी गर्दन में 5 से ज्यादा टांके आए हैं। कमल किशोर ने बताया कि वह एक अन्य युवक के साथ बाइक पर कैलादेवी जा रहा था, तभी रणगमा तालाब के पास अचानक चाइनीज मांझा उसकी गर्दन से टकरा गया।

No comments