सतीश पूनियां की पंजाब में 20 साल बाद फिर संगठनात्मक पारी, प्रदेश प्रभारी की नई जिम्मेदारी सौंपी
भाजपा नेता सतीश पूनियां की पंजाब में 20 साल बाद फिर संगठनात्मक पारी खेली है. सतीश पूनियां करीब 2 दशक पहले भाजयुमो के पंजाब प्रदेश प्रभारी रहे थे. अब भाजपा ने सतीश पूनियां को पंजाब प्रदेश प्रभारी की नई जिम्मेदारी सौंपी है.
पूनियां ने कहा कि नई जिम्मेदारी, पुराने रिश्ते और नए संकल्प के साथ फिर पंजाब आ रहा हूं. 20 साल बाद पंजाब की धरती पर पुराने कार्यकर्ताओं और संगठन से फिर जुड़ेंगे. पूनियां ने कहा कि समय और जिम्मेदारियां बदलीं है, लेकिन संगठन के प्रति समर्पण और जुनून वही है. पुरानी यादें पूनियां ताजा करेंगे. आज से पूनियां तीन दिन के पंजाब दौरे पर हैं.

No comments