Breaking News

अलवर में बीजेपी के 2 मंडल अध्यक्षों का इस्तीफा, नामांकन का आज आखिरी दिन

राजस्थान के 309 निकायों में नामांकन का आज आखिरी दिन है। बीजेपी ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों का ऐलान नहीं किया है। वहीं, कांग्रेस ने भी अधिकांश जगह नामों की घोषणा नहीं की है। अलवर में फोन पर दावेदारों की जानकारी सामने आते ही बीजेपी के शहर के दो मंडल अध्यक्षों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। विवेकानंद मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र राठौड़ ने कहा कि उनकी किसी ने नहीं सुनी। अनदेखा कर जरनल की सीट पर ओबीसी को टिकट दे दिया और उनसे पूछा तक नहीं है। वहीं केशव मंडल के अध्यक्ष महेश निहलानी ने कहा कि ऐसे लोगों को टिकट दे दिया, जिनकी जनता में खिलाफत है। कांग्रेस ने अभी तक उदयपुर नगर निगम, बाड़मेर नगर परिषद, भिवाड़ी नगर परिषद, चौमूं नगर परिषद, कालाडेरा नगर पालिका, नवलगढ़ नगर पालिका, डूंडलोद नगर पालिका में कुछ प्रत्याशियों की घोषणा की है।

No comments