एसएमएस अस्पताल में पहली बार पीडियाट्रिक लिवर ट्रांसप्लांट
जयपुर के एसएमएस अस्पताल में पहली बार सफल पीडियाट्रिक लिवर ट्रांसप्लांट किया गया। एम्स जोधपुर से ग्रीन कॉरिडोर के जरिए 9 वर्षीय बच्ची का लिवर जयपुर लाया गया। इसके बाद इस लिवर का 14 वर्षीय किशोर में सफलतापूर्वक प्रत्यारोपण किया गया। डोनर 9 वर्षीय बच्ची थी, जो सड़क हादसे के बाद से ब्रेन डेड थी। उसके परिवार ने दुख की घड़ी में अंगदान का निर्णय लिया।
जोधपुर से जयपुर तक लिवर को जल्द और सुरक्षित पहुंचाने के लिए पुलिस और प्रशासन के सहयोग से ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। यह जटिल प्रत्यारोपण प्रक्रिया एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी और एसएमएस अस्पताल के अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी के मार्गदर्शन और देखरेख में पूरी हुई।

No comments