Breaking News

भाजपा-आरएसएस ने 'शुद्धिकरण' करने वालों की बजाय राहुल पर दर्ज की प्राथमिकी-कांग्रेस

कांग्रेस ने उत्तराखंड में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद 'शुद्धिकरणÓ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने को भाजपा-आरएसएस की दलित विरोधी मानसिकता करार दिया और कहा कि इस मामले में आवाज उठाने वाले लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की आवाज दबाने के प्रयास में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उत्तराखंड कांग्रेस की प्रभारी कुमारी सैलजा ने सोमवार को सोशल मीडिया पर कहा कि श्री खरगे की जनसभा के बाद 'शुद्धिकरणÓ करने वालों पर कार्रवाई नहीं की गई, लेकिन उस जातिवादी कृत्य के खिलाफ आवाज उठाने वाले श्री गांधी पर प्राथमिकी दर्ज कर दी गई। उन्होंने सवाल किया कि क्या यही भाजपा सरकार का न्याय है।

No comments