मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचा वन मंत्री-अलवर कलेक्टर का विवाद
राजस्थान में वन मंत्री संजय शर्मा और अलवर कलेक्टर अर्तिका शुक्ला की लड़ाई मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंच गई है। सीएमओ ने मंत्री-आईएएस विवाद पर नाराजगी जताई है।
सूत्रों के मुताबिक पूरे विवाद पर अलवर कलेक्टर अर्तिका शुक्ला की विदाई तय है। आईएएस अफसरों की अगली ट्रांसफर लिस्ट में उनका नाम आ सकता है। सीएमओ तक विवाद पहुंचने के बाद अतिरिक्त मुख्य सचिव टू सीएम अखिल अरोड़ा ने अलवर जिला कलेक्टर अर्तिका शुक्ला से बात की और विवाद की वजह जानी।

No comments