ट्रक और पिकअप भिड़ंत के बाद पुलिया से नीचे गिरे
कोटपूतली-बहरोड़ में आज मंगलवार सुबह करीब 5 बजे एनएच-48 पर ट्रक ने पिकअप को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों वाहन पुलिया से नीचे सर्विस रोड पर जा गिरे। इस हादसे में पिकअप ड्राइवर घायल हो गया, जिसे पावटा उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बाभरु थाना अधिकारी प्रदीप सिंह ने बताया - दोनों वाहन दिल्ली से जयपुर की ओर जा रहे थे। इस दौरान बागावास अहिरान पुलिया पर पीछे चल रहे ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों वाहन बेकाबू होकर पुलिया से नीचे जा गिरे। पुलिया से गिरने पर पिकअप क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर केबिन में ही फंस गया।

No comments