Breaking News

आबूरोड हाईवे पर कांच से भरा ट्रक डिवाइडर तोड़कर गिरा

आबुरोड शहर से गुजर रहे नेशनल हाईवे पर अर्बुदा औद्योगिक क्षेत्र चेक पोस्ट के पास मंगलवार सुबह एक हादसा हुआ। कांच से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए सर्विस रोड पर जा गिरा। इस घटना में ट्रक चालक को मामूली चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलते ही नेशनल हाईवे की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मार्ग को सुरक्षित करने और यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए तत्काल आवश्यक व्यवस्थाएं कीं। ट्रक चालक राजकुमार ने बताया कि वह हरिद्वार से पाटन के लिए कांच लेकर जा रहा था।

No comments