चित्तौडग़ढ़ दुर्ग में 18 दुकानों में चोरी:ताले तोड़कर प्रसाद, गैस सिलेंडर और बैटरियां ले गए
चित्तौडग़ढ़ दुर्ग स्थित कालिका माता मंदिर के बाहर लगी प्रसाद और पूजा सामग्री की दुकानों में रात चोरी की वारदात हुई। अज्ञात चोरों ने रात में एक के बाद एक कई दुकानों के ताले तोड़ दिए। जिन दुकानों पर बांस और तिरपाल की छाया लगी हुई थी, उसे भी उखाड़ दिया। दुकानों के अंदर रखा प्रसाद, गैस की टंकियां, लाइट की बैटरियां और अन्य सामान चोरी कर लिया।
आज मंगलवार सुबह दुकानदार रोज की तरह अपनी दुकानें खोलने पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर हैरान रह गए। घटना के बाद सभी दुकानदार एकत्र हुए और कोतवाली थाने में रिपोर्ट देकर कार्रवाई की मांग की।

No comments