ट्रक और सीआरपीएफ के बंकर वाहन की टक्कर, 5 जवान घायल
कश्मीर के कुलगाम जिले के काजीगुंड में ट्रक और सीआरपीएफ के बंकर वाहन की टक्कर हो गई। हादसे में सीआरपीएफ के 5 जवान घायल हो गए। दुर्घटना लेवडोरा इलाके में हुई, जहां टक्कर के बाद सीआरपीएफ का बंकर वाहन पलट गया।
घायल जवानों को इलाज के लिए 163 बटालियन सीआरपीएफ के एमआई रूम, काजीगुंड ले जाया गया। अधिकारियों के मुताबिक सभी को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और हादसे की जांच शुरू कर दी है।

No comments