अजमेर में नशे के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली
युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों से जोडऩे के संदेश के साथ मंगलवार को अजमेर में 'नशा मुक्ति जन जागरण रैलीÓ निकाली गई। राजस्थान कुश्ती संघ की ओर से आयोजित रैली वैशाली नगर स्थित देवनारायण मंदिर से शुरू होकर नई चौपाटी तक पहुंची।
रैली में स्कूल-कॉलेज के स्टूडेंट्स, युवा, पुलिस अधिकारी और शहर के गणमान्य लोग शामिल हुए। इस दौरान किक द ड्रग्सÓ और खेलों से जुडऩे के संदेश दिया गया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ उन्हें खेलों की ओर प्रेरित करना रहा।

No comments