Breaking News

रक्षाबंधन पर कोटा मंडल से चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

रक्षाबंधन पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे की ओर से कोटा मंडल से होकर तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। ये ट्रेनें सोगरिया-मथुरा, सोगरिया-जबलपुर और कोटा-हजरत निजामुद्दीन के बीच चलेंगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन के अनुसार, सोगरिया-मथुरा अनारक्षित सुपरफास्ट स्पेशल दोनों दिशाओं में 7-7 फेरे लगाएगी। वहीं सोगरिया-जबलपुर स्पेशल के दोनों दिशाओं में 4-4 और कोटा-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल के दोनों दिशाओं में 3-3 फेरे होंगे।

No comments