Breaking News

अच्छी बारिश से किसानों के चेहरे खिले:बोले- बाजरे की फसल लहलहाई, बंपर पैदावार की उम्मीद

ाड़मेर के रामसर क्षेत्र में इस साल मानसून की अच्छी बारिश हुई है, जिससे बाजरे की फसल लहलहा उठी है। रामसर के अंतर्गत आने वाली अखाणियो की ढाणी में किसानों के खेतों में बाजरे की फसल पूरी तरह से लहलहा रही है। अच्छी बारिश के कारण खेतों की तस्वीर बदल गई है और चारों तरफ हरियाली छा गई है। स्थानीय किसानों ने बताया कि इस बार समय पर और भरपूर मानसूनी बारिश हुई है, जिससे खेती के मौसम में सुधार आया है। अखाणियो की ढाणी क्षेत्र में बाजरे की फसल की बंपर पैदावार होने की मजबूत उम्मीद है।

No comments