अजमेर में आज से शुरू होगा ई-बसों का संचालन
प्रधानमंत्री ई-बस योजना के तहत अजमेर को मिली 5 ्रष्ट ई-बसों का संचालन आज से शुरू होगा। 26 सीटर इन एसी बसों के लिए 5 रूट और किराया तय किया गया है।
ई-बसों के जरिए पुष्कर, नसीराबाद-टांटोटी, श्रीनगर, दौराई तथा किशनगढ़ शहर सहित प्रमुख आवासीय, शैक्षणिक, चिकित्सा एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में कनेक्टिविटी दी जाएगी। डिपो मैनेजर महेन्द्रसिंह राठौड़ ने बताया कि अजमेर नगर निगम के नए भवन परिसर से आज शाम 4 बजे विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी हरी-झंडी दिखाकर ई-बस सेवा का शुभारम्भ करेंगे।

No comments