Breaking News

रोटरी क्लब ने सेना के जवानों के लिए लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर


रोटरी क्लब श्रीगंगानगर की ओर से साधुवाली स्थित अमोघ पॉलीक्लिनिक 316 फील्ड हॉस्पिटल में भारतीय सेना के जवानों और उनके परिजनों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में चिकित्सकों ने 500 से अधिक जवानों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श और नि:शुल्क दवाइयां वितरित कीं। कार्यक्रम में सैन्य अधिकारियों एवं रोटरी क्लब पदाधिकारियों ने भाग लिया। क्लब अध्यक्ष प्रवीण नागपाल ने बताया कि सेवा गतिविधियों के तहत 176 मिलिट्री हॉस्पिटल और अमोघ पॉलीक्लिनिक में दो वाटर कूलर लगाए जाएंगे। 

No comments