क्षतिग्रस्त सड़क और चैम्बर बना हादसों का सबब
श्रीगंगानगर शहर के शहीद उधम सिंह चौक से राधेश्याम-भाटिया पेट्रोल पम्प रोड की मुख्य सड़क की स्थिति बदहाल है। सड़क में जगह-जगह बने गड्ढों और क्षतिग्रस्त चैम्बर वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का कारण बन रहे हैं।
शहीद उधम सिंह चौक से राधेश्याम-भाटिया पेट्रोल पम्प रोड पर मुख्य सड़क में जगह-जगह छोटे-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। वहीं आदर्श पार्क के पास सड़क के बीच बना चैम्बर क्षतिग्रस्त होने से आए रोज दुपहिया वाहन चालक चोटि हो रहे हैं। संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा इस गम्भीर समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

No comments