Breaking News

एनएसयूआई ने कलेक्ट्रेट पर किया चढ़ावा चोरी के विरोध में नाटक मंचन


श्रीगंगानगर में भारतीय राष्ट्रीय छात्र कांग्रेस द्वारा श्रीराम जन्मभूमि श्री अयोध्या धाम में श्रीराम मंदिर में करोड़ों रुपये के चढ़ावा चोरी तथा करोड़ों सनातनियों की आस्था को ठेस पहुंचाने के विरोध में शनिवार सुबह जिला कलेक्ट्रेट पर 'चढ़ावा चोरीÓ पर नाटक का मंचन किया गया। 
एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष ईशानवीर मान के नेतृत्व में आयोजित इस नाटक में एक कार्यकर्ता भगवा वस्त्र पहनकर पुजारी की भूमिका में नजर आया तथा उनके सामने प्रतीकात्मक रूप से दान पात्र भी रखा गया था। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा चंदा दिया गया। चंदा एकत्रित करने के बाद पुजारी बना कार्यकर्ता वहां से भागने लगा, जिस पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें पकड़ लिया तथा 'चंदा चोर, गद्दी छोड़Ó के जमकर नारे लगाकर राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना पर जमकर आक्रोश व्यक्त किया।  

No comments