Breaking News

चैम्बर निर्माण की मांग को लेकर वकीलों का कार्यस्थगन


श्रीगंगानगर में बार एसोसिएशन ने पुरानी शुगर मिल की भूमि पर निर्माणाधीन न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के लिए चैम्बर निर्माण की मांग को लेकर शनिवार को कार्यस्थगन रखा। बार एसोसिएशन अध्यक्ष हंसराज तनेजा, उपाध्यक्ष अरमान सेतिया एवं सचिव लक्ष्मणराम नायक का कहना है कि नए न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के लिए पर्याप्त चैम्बर उपलब्ध कराए जाने की मांग लम्बे समय से की जा रही है। 
चैम्बर की मांग राज्य सरकार एवं राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर एवं जयपुर के अधिकारियों से चैम्बर निर्माण के लिए वजट स्वीकृत करानेे की मांग लगातार की जा रही है। 


No comments