नंदी को ट्रेक्टर से टकर मार कर लहुलूहान किया
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस थाना क्षेत्र में गुरूसर रोड़ पर एसएसडब्ल्यू नहर की पुली के निकट ट्रेक्टर की टक्कर से गौवंश नंदी को घायल करने की घटना सामने आई है। घटना का पता चलने पर गौवंश पे्रमियों के सक्रिय होने पर हमलावर मौके से भाग गये। पुलिस ने कई जनों के खिलाफ गौवंश अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार चक 9 एसएसडब्ल्यू गुरूसर निवासी नरेन्द्र जाट ने रिपोर्ट दी कि मैं एसएसडब्ल्यू नहर की पुली के निकट पहुंचा तो सिपा सिंह उर्फ रणधीर सिंह, इसका पिता मेजर सिंह व दो अन्य नंदी को लाठी-डंडों से पीट रहे थे। रणधीर सिंह ने ट्रेक्टर से नंदी को टक्कर मारी।

No comments