Breaking News

कर्मचारियों ने चुनाव सामग्री को व्यवस्थित किया


श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ सहित प्रदेश के सभी जिलों में प्रस्तावित नगर निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन विभाग चुनाव की तैयारियां तेज कर दी गई है।
जिला निर्वाचन विभाग द्वारा निकाय चुनाव की तैयारियों को और तेज कर दिया है। इसके तहत शनिवार को निर्वाचन शाखा भण्डारगृह चुनाव संबंधी स्टेशनरी सामग्री पहुंची। 
इस दौरान निर्वाचन शाखा के कर्मचारियों ने चुनाव संबंधी सामग्री की छंटाई कर व्यवस्थित करने का कार्य शुरू किया। आगामी दिनों में चुनाव संबंधी अन्य सामान यहां पहुंचेगा। इस अवसर पर आधा दर्जन से अधिक कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments