कार्रवाई के बाद भी नहीं थम रहा अवैध कारोबार
श्रीगंगानगर शहर में नकली ब्रांडेड कपड़ों की बिक्री और कॉपीराइट उल्लंघन का धंधा कोई नया नहीं है। स्टेशन रोड, गोल बाजार सहित कई इलाकों में यह कारोबार वर्षों से खुलेआम चल रहा है। समय-समय पर पुलिस और अन्य एजेंसियां कार्रवाई करती हैं, कुछ दुकानों पर छापे पड़ते हैं, माल जब्त होता है, लेकिन कुछ समय बाद हालात फिर पहले जैसे हो जाते हैं। यही वजह है कि लोगों के बीच यह चर्चा आम है कि वही ढाक के तीन पात वाली स्थिति बार-बार बन जाती है।
हाल ही में आर्मी इंटेलिजेंस और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए स्टेशन रोड और गोल बाजार क्षेत्र में नकली सेना की वर्दी जैसे कपड़े बेचने वाली दुकानों पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में सेना की वर्दी से मिलता-जुलता कपड़ा बरामद किया गया।
No comments