कनाडा में पीआर युवती से शादी पर 51 लाख रुपए खर्च किये
श्रीगंगानगर में कनाडा में पीआर युवती से शादी करने के लिए युवक व उसके परिजनों ने 51 लाख रुपए खर्च किये। युवक ने भी पीआर युवती से शादी करने कनाडा लाने का सपना संजोया था, लेकिन शादी करके विदेश पहुंची युवती ने अपने पति से नाता ही तोड़ लिया। अब पीडि़त ने सदर पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है।
जांच अधिकारी हवलदार सत्यनारायण कूकणा ने बताया कि पीडि़त भूपेन्द्र सिंह पुत्र बलविन्द्र सिंह निवासी चक 4 ए छोटी श्रीगंगानगर ने मुकदमे में कोमल ढिल्लो, इसके पिता राज सिंह निवासी 36 आरबी पदमपुर, मां राजेन्द्र कौर ढिल्लो, भाई जगमीत सिह ढिल्लो व अमनिन्द्र ङ्क्षसह पुत्र सुखमन्दर सिंह निवासी 48 जीजी श्रीनगर पदमपुर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

No comments