बहन की हत्या का आरोपी पुलिस हिरासत में
श्रीगंगानगर के हिन्दुमलकोट पुलिस ने गांव 1 सी बड़ी ओड़की में अपनी बहन की हत्या करने के आरोपी संतोष सिंह रायसिख को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। प्रथम दृष्टया सामने आया है कि आरोपी अपनी बहन के चरित्र पर संदेह करता था।
थाना प्रभारी सुनील खोड ने बताया कि संतोख सिंह ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार करके अपनी बहन लालो बाई की हत्या कर दी थी। गत दिवस लालो बाई व संतोख सिंह के बीच झगड़ा हो गया था। संतोख सिंह ने बीच बचाव करने आये पिता सुरजन सिंह के हाथ तोड़ दिया था। वह श्रीगंगानगर के निजी अस्पताल में भर्ती है। इस घटना के बाद से लालो बाई भय के मारे पड़ौस में रहने वाले अपने चाचा के घर सो रही थी।

No comments