बोलेरो ने अचानक बे्रक लगाई, बाइक भिडऩे से युवक की मौत
हनुमानगढ़ के संगरिया पुलिस थाना क्षेत्र में सादुलशहर मार्ग पर सोहनलाल र्इंट भ_े से पहले आगे चल रही बोलेरो जीप चालक ने अचानक बे्रक लगा दिए और इससे पीछे चल रही बाइक बोलेरो से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
पुलिस के अनुसार गांव रासूवाला निवासी राजेन्द्र जाट ने रिपोर्ट दी कि मेरा बेटा अभिषेक निजी फायनेंस कम्पनी संगरिया में काम करता था। शाम करीब पांच बजे अभिषेक व उसका साथी हरप्रीत ङ्क्षसह निवासी रासूवाला बाइक पर संगरिया से सादुलशहर की ओर जा रहे थे। रास्ते में आगे चल रही बोलेरो जीप के चालक ने अचानक बे्रक लगा दी। इससे अभिषेक की बाइक पीछे से टकरा गई।

No comments