शहर के 720 निवेशकों का 1.64 करोड़ लेकर निजी कम्पनियां फरार
श्रीगंगानगर शहर के 720 निवेशकों का एक करोड़ 63 लाख 72 हजार 679 रुपए लेकर कई कम्पनियां गायब हो गई। इन कम्पनियों के झांसे में आये लोग खुद निवेश करने के बाद दूसरों से निवेश करवाते रहे। निवेश की मौचरिटी पूरी हुए भी पांच साल गुजर गये, लेकिन इन निवेशकों को कम्पनियों ने एक रुपया भी नहीं लौटाया। लाभ तो दूर यह निवेशक अपनी मूल रकम से भी हाथ धो बैठे। ठगी के शिकार हुए दर्जनों लोगों की ओर से मिले परिवाद पर कोतवाली पुलिस ने संयुक्त एफआइआर दर्ज की है।
निवेशकों का आरोप है कि समृद्ध जीवन फूड्स इंडिया, समृद्ध जीवन मल्टी स्टेट मल्टी पपर्स को-ऑपरेटिव सोसायटी, प्रॉस्पेरिटी एग्रो इंडिया लि. अब दौलत प्राइड इंडिया लि. के नाम से संचालित कम्पनियों में अच्छा मुनाफा देने का झांसा देकर निवेशकों से एक करोड़ 63 लाख 72 हजार 679 रुपए की राशि जमा करवाई गई।

No comments