Breaking News

राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर सोनिया-राहुल ने श्रद्धांजलि दी

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने दिल्ली के वीर भूमि पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया पर राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी को उनकी जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि।

No comments