Breaking News

जालोर में खुले नाले में गिरे बुजुर्ग

ालोर शहर के नए बस स्टैंड की मुख्य सड़क पर गुरुवार को खुले नाले में गिरने से एक बुजुर्ग घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बुजुर्ग को नाले से बाहर निकाला और इलाज के लिए राजकीय अस्पताल पहुंचाया। इलाज के बाद बुजुर्ग को घर भेज दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से खुले नाले के कारण यहां हादसे का खतरा बना हुआ है। लोगों के अनुसार नगर परिषद को नाले की स्थिति की जानकारी है। इसके बावजूद नाले को ढकने या इसे सुरक्षित करने के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।

No comments