बुटाटी धाम मंदिर का एटीएस ने किया निरीक्षण
नागौर के चतुरदास महाराज मंदिर बुटाटी धाम को अति संवेदनशील स्थानों की सूची में शामिल किए जाने के बाद राजस्थान पुलिस निरोधक दस्ता की टीम ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यह निरीक्षण ईआरटी-2 नवीं बटालियन, आरएसी नारेली अजमेर के कंपनी कमांडर ताराचंद सांखला के नेतृत्व में किया गया।
मंदिर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बुटाटी ने इस संबंध में बताया कि मंदिर की सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

No comments