Breaking News

अजमेर निकाय चुनाव से पहले वोटर लिस्ट पर बवाल

अजमेर नगर निगम चुनाव से पहले मतदाता सूचियों को लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया है। कांग्रेस ने नगर निगम की जारी मतदाता सूचियों में बड़े स्तर पर गड़बडिय़ों का आरोप लगाते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। कांग्रेस का दावा है कि प्रारंभिक जांच में शहर के 20 से अधिक वार्डों में मतदाताओं के नाम गलत वार्डों में दर्ज होने की शिकायतें सामने आई हैं।

No comments