Breaking News

दिल्ली में सीबीआई बनकर पहुंचे 10 लोग, महिला ने नहीं खोला गेट

िल्ली के रोहिणी इलाके में एक कारोबारी के घर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खुद को सीबीआई अफसर बताने वाले 8 से 10 लोग अचानक रेड मारने पहुंचे. इन लोगों ने घर में जबरन घुसने की कोशिश की, लेकिन अंदर मौजूद महिला की सूझबूझ से पूरा खेल बिगड़ गया. महिला ने गेट खोलने से साफ मना करते हुए सीधे कह दिया कि 'पहले अपनी आईडी और रेड करने का आधिकारिक कागज दिखाइए जब पड़ोसियों ने भी उन लोगों से सर्च वारंट और ऑथराइजेशन लेटर दिखाने को कहा, तो मामला पूरी तरह संदिग्ध लगने लगा. वे बोले कि कागज गाड़ी में रखा है और लेकर आते हैं. इसके बाद सभी लोग वहां से अपनी गाड़ी में बैठकर चुपचाप निकल भागे.

No comments