नागौर में 'एक दिन के डिप्टी'
नागौर के मूण्डवा उपखण्ड मुख्यालय को साढ़े पांच महीने के इंतजार के बाद मंगलवार सुबह नए पुलिस उप अधीक्षक विनोद कुमार नैण ने मूण्डवा पहुंचकर पदभार संभाला, लेकिन दिन ढलते-ढलते उनकी नई पोस्टिंग का आदेश आ गया। शाम को तबादला जारी सूची में उन्हें बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ डिप्टी के पद पर भेज दिया गया। यानी मूण्डवा ज्वाइनिंग में के करीब एक दिन बाद ही उन्हें रिलीव होना पड़ा। आज बुधवार को नैण मूण्डवा से रिलीव हो गए। उनकी जगह व्यवस्थार्थ जिम्मेदारी संभाल रहे धरमचंद को मूण्डवा डिप्टी लगाया गया है

No comments