क्रेटा कार से डोडाचूरा बरामद, आरोपी गिरफ्तार
चित्तौडग़ढ़ जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की कार्रवाई लगातार तेज हो रही है। भदेसर क्षेत्र के नानाणा गांव के पास सीबीएन की टीम ने पीछा कर एक क्रेटा कार को पकड़ा और उसमें से 95.130 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद किया।
ड्राइवर ने टीम को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी और टायर बस्टर स्टिक की मदद से उसे पकड़ लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर कार और डोडा चूरा जब्त कर लिया गया है।

No comments