Breaking News

ग्रामीण सरकारी स्कूलों में गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति शुरू

ाजस्थाान के ग्रामीण सरकारी स्कूलों में खाली स्कूल व्याख्याता पदों पर गेस्ट फैकल्टी लगाने की प्रक्रिया शुरू होगी। विद्या संबल योजना के प्रथम चरण के तहत पात्र अभ्यर्थी 1 से 7 सितंबर तक संबंधित स्कूलों में आवेदन कर सकेंगे। चयन मेरिट के आधार पर होगा और इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा। रिटायर्ड शिक्षकों को प्राथमिकता मिलेगी, जबकि चयनित गेस्ट फैकल्टी को 400 रुपए प्रति कालांश और अधिकतम 30 हजार रुपए मासिक मानदेय दिया जाएगा। नियुक्तियां 31 मार्च 2027 या नियमित शिक्षक के आने तक रहेंगी।

No comments