गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर श्रद्धालुओं को पाकिस्तान भेजने की मिली मंजूरी
भारत सरकार ने प्रथम पातशाही गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के अवसर पर 3 हजार सिख श्रद्धालुओं के जत्थे को पाकिस्तान भेजने की मंजूरी दे दी है। यह जत्था 22 नवम्बर को वाघा सीमा के रास्ते पाकिस्तान रवाना होगा और 1 दिसम्बर को वापस लौटेगा। संगत से अपील की है कि वे अपने पासपोर्ट और जरूरी दस्तावेज जमा करवाएं, ताकि गृह मंत्रालय से समय पर अनुमति प्राप्त की जा सके। सभी दस्तावेजों की जांच के बाद दिल्ली से 555 श्रद्धालुओं को जाने की अनुमति दी गई है।

No comments