Breaking News

पत्थर ब्लॉक से भरी तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त:आरोपी ड्राइवर फरार

धौलपुर के बाड़ी सदर थाना पुलिस ने तीन स्थानों से पत्थर ब्लॉक से भरी तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त की हैं। पुलिस की भनक लगते ही आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सभी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को थाने पहुंचाया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। सदर थाना अधिकारी मोहर सिंह ने बताया- एसपी विकास सांगवान के निर्देश पर अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

No comments