Breaking News

मोदी की अपील का असर: 97 प्रतिशत कैबिनेट मंत्री ज्यादा एक्टिव हुए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों से सोशल मीडिया पर ज़्यादा सक्रिय होने, रील बनाने व युवाओं से संवाद करने को कहा था। इसके बाद 97 प्रतिशत कैबिनेट मंत्रियों की सोशल मीडिया एक्टिविटी बढ़ी है। मोदी कैबिनेट में सबसे ज़्यादा फॉलोअर्स गृह मंत्री शाह के बढ़े हैं। पिछले 1 महीने में उनके 8.53 लाख फॉलोअर्स बढ़े हैं। पीएम की सलाह के बाद मंत्रियों ने रील्स पर ज़ोर दिया है। मंत्रियों ने पिछले 1 महीने में 1,179 पोस्ट किए हैं। यह पहले की तुलना में 48त्न ज्यादा है।

No comments