साइबर ठगी से बचने के लिए एडवाइजरी जारी:चुनाव से जुड़े फर्जी वीडियो-भाषण से अलर्ट रहने की अपील
राजस्थान पुलिस ने आगामी नगर निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनावों के मद्देनजर एक महत्वपूर्ण साइबर सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार, साइबर ठगों द्वारा मतदाताओं, प्रत्याशियों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं और चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों को निशाना बनाए जाने की आशंका है।
पुलिस ने चुनाव को सुरक्षित और निष्पक्ष बनाने के लिए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। साइबर ठग व्हाट्सएप या एसएमएस पर 'अपना नाम वोटर लिस्ट में देखेंÓ या 'आपका पोलिंग बूथ बदल गया हैÓ जैसे भ्रामक संदेश भेजकर फर्जी लिंक क्लिक करवा सकते हैं।

No comments