Breaking News

बाड़मेर की 'हनीट्रैप क्वीन' पुष्पा गिरफ्तार, 20 लाख की मांगी थी रंगदारी

ोशल मीडिया के जरिए रईस युवकों को अपने प्रेमजाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाली एक शातिर गैंग का बाड़मेर की सदर थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक युवक का अपहरण कर आपत्तिजनक वीडियो बनाने और 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगने के आरोप में मुख्य साजिशकर्ता महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ी गई आरोपी महिला इंस्टाग्राम पर एसयूवी गाडिय़ों के साथ रील्स बनाकर युवाओं को आकर्षित करती थी और फिर उन्हें अपना शिकार बनाती थी।

No comments