ईसरदा बांध में पानी 253 फीट पहुंचा:फुल भराव क्षमता से सिर्फ 3 फीट दूर, गेट खुलने की उम्मीद
सवाई माधोपुर-टोंक सीमा पर स्थित ईसरदा बांध में पानी 253 फीट तक पहुंच गया है और अब यह पूरी क्षमता से महज 3 फीट दूर है। लगातार बारिश से बांध में अच्छी आवक हुई, हालांकि पिछले कुछ दिनों से बारिश थमने के कारण पानी की आवक प्रभावित हुई है। बांध के पूरी तरह भरने पर किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलने की उम्मीद है और गेट खोलने की स्थिति बन सकती है।
फिलहाल सवाई माधोपुर जिले में बारिश पर ब्रेक लगा हुआ है। पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं होने के कारण बांध में पानी की आवक भी प्रभावित हुई है। इसके बावजूद बांध में जमा पानी को देखकर क्षेत्र के लोगों में उत्साह है।

No comments