दिल्ली पहुंची कांदा एक्सप्रेस, सिर्फ 35 किलो मिलेगा प्याज
महाराष्ट्र के नासिक से प्याज से लदी 'कांदा एक्सप्रेसÓ दिल्ली पहुंच चुकी है. रिटेल मार्केट में प्याज की कीमतों पर लगाम लगाने को केंद्र सरकार ने अपने बफर स्टॉक से यह प्याज भेजा है. इस प्याज को दिल्ली में सरकार रियायती दर पर बेचेगी. इस खेप का कुछ हिस्सा पंजाब, हरियाणा, और यूपी भी जाएगा. इससे वहां की मंडियों में भी प्याज सस्ता होने की उम्मीद है.
नासिक से कांदा एक्सप्रेस ट्रेन में 800 टन यानी करीब 8,000 क्विंटल प्याज है. कांदा एक्सप्रेस में आया कुछ प्याज गुडग़ांव, चंडीगढ़, अमृतसर, लखनऊ और वाराणसी जैसे शहरों में भी भेजा जाएगा.

No comments