कांग्रेस में जीत को आधार मानकर होगा उम्मीदवारों का चयन
राजस्थान निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच जयपुर शहर कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी और भजनलाल सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। जयपुर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और कांग्रेस विधायक रफीक खान और अमीन कागजी ने सरकार पर विकास कार्य ठप होने, भ्रष्टाचार बढऩे, जनता से अलग-अलग मदों में वसूली करने और शहर की व्यवस्थाएं बिगडऩे के आरोप लगाए।
वहीं कांग्रेस ने साफ किया कि प्रत्याशियों के चयन में जीत की संभावना और कार्यकर्ताओं की मेहनत को प्राथमिकता दी जाएगी।

No comments