पीएम मोदी ने रक्षाबंधन के मौके पर दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने देश को रक्षाबंधन के मौके पर शुभकामनाएं दीं. इस दौरान पीएम मोदी ने देश को खास मैसेज भी दिया. पीएम मोदी ने पोस्ट कर लिखा, रक्षाबंधन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और सफलता लेकर आए. स्नेह, अपनत्व और आपसी विश्वास की डोर सदैव अटूट बनी रहे, यही कामना है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पोस्ट कर लिखा, समस्त देशवासियों को भाई-बहन के अटूट स्नेह और विश्वास को समर्पित रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं.

No comments