राजस्थान में मानसून ब्रेक पर, पारा 41 डिग्री के ऊपर
राजस्थान में अब तक सामान्य से 21 फीसदी कम बारिश हुई है। वहीं मानसून ट्रफ के उत्तर भारत जम्मू में शिफ्ट होने के साथ ही राजस्थान में मानसून का कमजोर फेज शुरू हो गया।
मौसम विशेषज्ञों की मानें तो मानसून ट्रफ अभी कुछ समय उत्तर भारत में एक्टिव रहने की संभावना है। इसके चलते राजस्थान में अगले चार दिन मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम केंद्र जयपुर ने राज्य में अगले 4 दिन मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। इस बीच भरतपुर, जयपुर, कोटा संभाग के एरिया में कहीं-कहीं हल्के बादल छाए रह सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की बारिश, बूंदाबांदी हो सकती है।

No comments