राजस्थान में छिपकर रह रहे थे 36 विदेशी:थाइलैंड-युगांडा की युवतियों को डिपोर्ट किया
राजधानी जयपुर एजेंसियों को चकमा देने वाले विदेशियों की शरण स्थली बनती जा रही है। पिछले 7 महीने में वीजा खत्म होने के बावजूद अवैध तरीके से रह रहे 36 विदेशी पकड़ में आ चुके हैं। इनमें थाईलैंड की 19 लड़कियां, युगांडा और तंजानियां की 14 लड़कियां भी शामिल हैं, जिन्हें स्पा सेंटर्स और होटलों में छापेमारी के दौरान पकड़ा गया।
कई युवितयों के पास भारतीय पहचान पत्रों से खरीदी गई मोबाइल सिम भी मिली हैं। डिपोर्ट किए गए 36 विदेशियों में सबसे अधिक 19 युवतियां थाईलैंड और 14 युवतियां युगांडा, तनजानियां, उजबेगिस्तान, केन्या की मिलीं।

No comments