ट्रक में घुसी स्लीपर बस, 21 यात्री घायल, बस ड्राइवर की मौत
दौसा के जयपुर-बांदीकुई लिंक एक्सप्रेस-वे पर कोलवा के समीप आज शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अहमदाबाद से दिल्ली जा रही एक स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। इस दुर्घटना में बस ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 21 अन्य लोग घायल हो गए।
कोलवा थाना अधिकारी मनोहर लाल ने बताया कि यह भिड़ंत शुक्रवार सुबह जयपुर की ओर से आ रही स्लीपर बस और ट्रक के बीच हुई। हादसे का कारण ट्रक का टायर फटना बताया जा रहा है। दुर्घटना के समय ज्यादातर यात्री रक्षाबंधन के त्योहार मनाने के लिए अपने घर जा रहे थे। सभी घायलों को इलाज के लिए दौसा जिला अस्पताल भेजा गया। इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जयपुर रेफर किया गया है।

No comments